फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two person died in road accident, five injured

सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल

Tue, 29 Oct 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
two person died in road accident, five injured
सरधना/मवाना/दौराला। गंगनहर पटरी मार्ग पर मंगलवार शाम बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं महिला और उसकी बच्ची घायल हो गई। उधर, मवाना के अक्खेपुर गांव के पास बाजार से घर लौट रहे युवक की स्कूटी और दौराला क्षेत्र के वलीदपुर गांव के पास बाइक सवार दो भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। हादसाें में तीनों घायल हो गए। वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के दूधाहेड़ी गांव निवासी जाकिर (38) पुत्र नसरू की जसड़ व बहादरपुर में रिश्तेदारी है। वह मंगलवार को दोनों जगह रिश्तेदारों से मिलने के बाद बाइक पर पत्नी सन्नो और तीन वर्षीय बेटी साइना के साथ घर लौट रहा था। सरधना गंगनहर बिजलीघर के निकट सामने से आ रही बाइक की उनकी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दूसरी बाइक पर सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाकिर, सन्नो और साइना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सरधना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान जाकिर की भी मौत हो गई। उधर, दूसरी बाइक पर सवार मृतक की शिनाख्त बागपत के गौरीपुर मीतली निवासी राजेश (35) पुत्र तेजपाल के रूप में हुई। वह भी सलावा रिश्तेदारी से बाइक पर गांव लौट रहा था। दोनों ही बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट लगाया होता तो दोनों की जान बच सकती थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

स्कूटी और बाइक भिड़ीं
मवाना/दौराला। अक्खेपुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र फुल्लू के परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम राजकुमार स्कूटी से गांव लौट रहा था। गांव की ओर से एक युवक बाइक से जा रहा था। रास्ते में दोनों की भिड़ंत हो गई। इसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं थाने पहुंचे परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक उनके घर आकर भुगतने की धमकी देकर गया है। पीड़ित ने समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी। उधर, दौराला क्षेत्र के वलीदपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मुजफ्फरनगर निवासी राजेंद्र अपने भाई दीपक के साथ बहन के यहां मोदीनगर बाइक से जा रहा था। वलीदपुर गांव के सामने पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को टोल एंबुलेंस से मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद दोनों रवाना हो गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed