फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people were beaten up thinking they were thieves and handed over to the police

चोर समझ कर दो लोगों से मारपीट, पुलिस को सौंपा

Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two people were beaten up thinking they were thieves and handed over to the police
खरखौदा। दो अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों ने दो युवकों को चोर समझकर पीटा और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पहला मामला थाना क्षेत्र के कस्बे का है। शनिवार रात कस्बे में एक युवक घूम रहा था। कस्बे के लोगों ने युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि युवक चोर लग रहा था और अपने आप को अलग-अलग स्थान का निवासी बता रहा था। उधर, क्षेत्र के गांव खड़खड़ी के जंगल में रविवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ करने पर युवक कभी अपने आप को शाहजहांपुर का निवासी बताता, लेकिन ग्रामीणों को उसकी कोई भाषा समझ नहीं आई। ग्रामीणों ने युवक की धुनाई कर पुलिस को चोर बताकर सौंप दिया। पुलिस ने जांच की तो एक व्यक्ति मंदबुद्धि और दूसरा ठीक-ठाक मिला। पुलिस ने सही व्यक्ति की जांच की तो उसने बताया कि वह क्षेत्र के किसी गांव में किसी व्यक्ति के यहां नौकरी करता था, लेकिन उसने उसकी मजदूरी नहीं दी। वह पैदल ही खरखौदा कस्बे की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed