फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people injured in assault

मारपीट कर दो लोगों को घायल किया

Fri, 05 Sep 2025 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in assault
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी इरशाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे घर लौट रहा था। घर के पास प्लाट में भैंसा रोड निवासी तीन युवक शराब पी रहे थे। आरोपी आवाज देकर उसे बुलाने लगे। जिसे उसने अनसुना कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। बचाने आए फूफा इरशाद के साथ भी मारपीट करते हुए दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घर से पत्नी लापता

मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अंकुश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह मजदूरी पर गया था। उसकी मां पड़ोस में गई थी। उसकी पत्नी दो बच्चों, घर में रखे जेवरात, नकदी आदि लेकर कहीं चली गई। काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। ससुराल में भी फोन कर जानकारी करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उसे शक है कि पत्नी मायके गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed