फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people injured in a fight in Bhainsa village

Meerut News: भैंसा गांव में मारपीट में दो लोग घायल

Sun, 05 Apr 2026 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in a fight in Bhainsa village
मवाना। गांव भैंसा में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव भैंसा निवासी टीटू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल को गन्ने का रस निकलवाने राफन गांव गया था। लौटा तो गांववासी दंपती उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने डंडों से मारपीट की। तभी वह मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला कर उसे व उसकी पत्नी भूरी को घायल कर दिया। बाद में आरोपियों के दो साथी और आ गए और गांव छोड़कर जाने की धमकी दी। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


वहीं दूसरे पक्ष से मोहन सिंह घायल हो गया। उसने बताया कि पत्नी के साथ घर के बाहर बैठा था। पड़ोसी की पत्नी उसे व उसकी पत्नी को गाली दे रही थी। विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल टीटू व मोहन सिंह को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से मोहन को मेरठ रेफर कर दिया। टीटू को उपचार के बाद घर भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed