{"_id":"6973e13b65aa49f82f0c174f","slug":"two-people-injured-after-being-hit-by-chinese-manjha-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1090100-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चीनी मांझे की चपेट में आने से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चीनी मांझे की चपेट में आने से दो लोग घायल
विज्ञापन
मेरठ। शहर में तमाम पाबंदियों के बावजूद प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। वसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को चीनी मांझे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए।पहला और गंभीर हादसा शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके कमिश्नर आवास के सामने हुआ जिसमें एक युवक का गला कट गया। वहीं दूसरा हादसा कंकरखेड़ा थाने के ठीक सामने हुआ।
सरधना निवासी दूध विक्रेता अरशद खान (24) बाइक से जेल चुंगी के पास कार्तिक गुप्ता की डेयरी पर जा रहे थे। तभी पतंग का मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। मांझा उनका मफरल का काटते हुए गले तक पहुंच गया। इससे उनका गला हल्का सा कट गया। उन्होंने मांझे को हाथ से निकालने का प्रयास किया तो उनके दस्ताने भी कट गए और उनके हाथ से खून बहने लगा। इस दौरान वह बाइक से गिर और उनका सारा दूध भी बिखर गया। दूध डेयरी मालिक को हादसे की सूचना। मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पाकर कार्तिक गुप्ता मौके पर पहुंचे और उसे डॉक्टर के यहां लेकर जाकर उपचार कराया। बाद में उसे सरधना भिजवा दिया।
वहीं दूसरी घटना कंकरखेड़ा थाने के ठीक सामने हुई। मुजफ्फरनगर से अपने दोस्त से मिलने आए युवक शिवम की चलती बाइक के पहिये में चीनी मांझा फंस गया। बाइक रोककर मांझा निकालते समय शिवम की उंगली कट गई। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी दिल्ली रोड पर मनोज कुमार नामक व्यक्ति इसी मांझे से गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
13 चरखी के साथ एक गिरफ्तार
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने अंजुम पैलेस के पास दुकानदार वसीम को चीनी मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। उसके पास से मांझे की 13 चरखी बरामद की है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।