फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people including a sugar mill clerk who had come to register a deed were kidnapped from outside the registrar's office

बैनामा कराने आए शुगर मिल के लिपिक समेत दो लोगों का रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर से अपहरण

Thu, 15 May 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two people including a sugar mill clerk who had come to register a deed were kidnapped from outside the registrar's office
सरधना। बैनामा कराने आए लावड़ निवासी मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के लिपिक अवधेश बंसल व प्रापर्टी डीलर अमरपाल सैनी का बदमाशों ने बुधवार दोपहर तमंचा के बल पर अपहरण कर लिया। बदमाशों ने तहसील परिसर में स्थित उपनिबंधक कार्यालय के सामने से वारदात को अंजाम दिया। अमरपाल सैनी दौराला थाना के सामने बाइक से कूद गया। कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी, तो बदमाश अवधेश बंसल लावड़ में छोड़कर मिला। तहसील परिसर में से अपहरण के बाद उपनिबंधक कार्यालय में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने दो लोगों के नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर निवासी अमित गुप्ता ने सरधना थाने में दी तहरीर दी है। बताया कि उनके बहनोई दौराला निवासी अवधेश बंसल की दौराला में कृषि भूमि है। उन्होंने कृषि भूमि को कस्बा लावड़ के दिलशाद व मवीमीरा निवासी श्रीकांत सहित पांच लोगों को बेचना तय किया था। बुधवार को वह सरधना तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में भूमि का बैनामा करने आए हुए थे। वकील के चैंबर से लिखापढ़ी के बाद दो पार्टी व गवाह बैनामा के लिए उपनिबंधक कार्यालय के बाहर पहुंचे, तो तभी कार व बुलेट पर सवार होकर करीब 25 लोग वहां पहुंचे। अवधेश व अमरपाल के साथ मारपीट करते हुए तमंचा दिखाते हुए जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी दोनों को थाने के सामने से तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

आरोपी दौराला थाना के सामने पहुंचे तो भाजपा नेता अमरपाल ने बदमाशों की बाइक से कूदकर थाने के अंदर घुसकर जान बचाई। लेकिन अवधेश की बरामदगी के लिए कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी रही। बाद में वह लावड़ में ही मिल गया। आरोपी उसे अपहरण कर लावड़ लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लोग नहीं कर पाए बदमाशों का विरोध
बदमाशों ने इस कदर तहसील परिसर में खौफ बनाया कि किसी की भी आरोपियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी थाना व कई पुलिस चौकियों के सामने से गुजरते हुए भाग गए। जबकि उप निबंधक कार्यालय थाना डेढ़ सौ मीटर व सीओ, एसडीएम, तहसीलदार के कार्यालय भी चंद कदम की दूरी पर है। दिनदहाड़े तहसील में हुए अपहरण से लोगों दहशत है। अपहरण के बाद कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद से तहसील और थाने दोनों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक अधिवक्ता ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय में करोड़ों रुपयों का लेनदेन होता है। लेकिन उपनिबंधक कार्यालय के पास कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं है। जिसमें जमीन के क्रेता व विक्रेता को डर के साए में रहते हैं।
------
थाना व पुलिस चौकी के सामने से निकले आरोपी
सरधना। अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सरधना थाना के सामने से होते हुए कस्बा व दौराला, गंगनहर पुल पुलिस चौकी के सामने से होकर निकले। बावजूद किसी ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश नहीं की। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों के वाहन ने दौराला थाना क्षेत्र में प्रवेश किया और हाईवे पर भराला कट के पास उसकी आखिरी लोकेशन ट्रेस हुई है। तहसील जैसे संवेदनशील परिसर से दिनदहाड़े अपहरण कर थाना व कई पुलिस चौकियों के सामने से बेखौंफ होकर गुजरने के पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बार एसोसिएशन और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

------
- प्रोपर्टी को लेकर लेनदेन का मामला सामने आया है, आरोपी दोनों को जबरन लावड़ लेकर आए। तहरीर के आधार पर मनोज दौराला, कार्तिक चिंदौड़ी के नामजद व अन्य कई अज्ञात के खिलाफ अपहरण रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed