फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people including a bullet-ridden army soldier died in a truck collision.

Meerut News: ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार सेना के जवान समेत दो की मौत

Wed, 21 Jan 2026 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Two people including a bullet-ridden army soldier died in a truck collision.
मवाना मेरठ मार्ग पर सड़क हादसे में गांव रूकनपुर निवासी मृतक शिवम के परिजन विलाप करते हुए
मेरठ रोड पर मंगलवार सुबह राफन चौराहे से आगे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने बुलेट बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुरा बहमनशोरा निवासी दो दोस्त शिवम कुमार (28) और मोहित उर्फ भूरे (30) की मौके पर मौत हो गई। शिवम भारतीय सेना में जवान थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 11.30 बजे राफन चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे हुआ। जानकारी के अनुसार शिवम सोमवार को ही छुट्टी पर घर आए थे। किसी आवश्यक कार्य से वह अपने गांव के दोस्त मोहित के साथ मेरठ जा रहे थे। तभी ट्रक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक हादसे के बाद भाग गया। सीओ पंकज लवानिया और क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई। शिवम अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। पुलिस ने गन्ने से लदे ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मंजर देख कांप उठे लोग
हादसा इतना भयावह था कि हर कोई सिहर उठा। दोनों युवकों की मौत ट्रक के पहियों के नीचे आकर सिर कुचलने से हुई। शिवम ने हेलमेट पहन रखा था। इसके बावजूद उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मेरठ रोड पर यातायात भी बाधित रहा। शिवम की दो वर्ष पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। मोहित अविवाहित था। खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलगाम हो रहे ओवरलोड वाहन

मवाना। ओवरलोड वाहनों से लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर इतिश्री कर लेती है। ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर दिन और रात में थाने के सामने से ही गुजरते हैं। मुुख्य मार्ग पर इंटर कालेज, डिग्री और पब्लिक स्कूल भी हैं। कभी भी ओवरलोड वाहनों से यहां बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार लोगों ने ओवरलोड वाहनों के नगर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed