फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two people died in acciden in baghpat

बागपत: सड़क हादसों में पूर्व प्रधान सहित दो की मौत, खेकड़ा और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुई दुर्घटनाएं

Sat, 11 Jul 2020 08:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
two people died in acciden in baghpat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार की रात हुए दो सड़क हादसों में गांव हिम्मतपुर सूजती के पूर्व प्रधान सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पहला हादसा खेकड़ा क्षेत्र में हुआ। दोघट थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर सूजती निवासी पूर्व प्रधान धनराज सिंह (60) शुक्रवार को अपने पुत्र राहुल व चचेरे भाई किरतपाल के साथ खेकड़ा रिश्तेदारी में आया हुआ था। रात नौ बजे तीनों कार से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


खेकड़ा में पाठशाला मार्ग पर तांगा स्टैंड के पास जाम लगा मिला। इस पर धनराज कार से उतरकर जाम खुलवाने के लिए चल दिया। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को मृतक के परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उसके चचेरे भाई किरतपाल ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दूसरा हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नंगला बहलोलपुर के पास हुआ। गाजियाबाद के लोनी निवासी कैंटर चालक शाहिद (35) नगर के पुराना कस्बे में किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की रात में वह संभल से कैंटर लेकर बागपत लौट रहा था।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नंगला बहलोलपुर के पास पहुंचा तो कैंटर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस को सुबह साढ़े पांच घटना की जानकारी हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

टटीरी के युवक की खुर्जा में मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे की भरभानिया पट्टी निवासी विनोद (46) पुत्र जयप्रकाश की खुर्जा में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भाई मनोज ने बताया कि विनोद कुमार खुर्जा में बिजली बोर्ड में काम आने वाले पुर्जे बनाने का कार्य करता था।

शुक्रवार को वह अपनी स्कूटी से खुर्जा से घर आ रहा था। खुर्जा में ही पेट्रोल पंप के पास एक मिनी ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विनोद का एक बेटा और एक बेटी है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की दोपहर बाद शव कस्बा लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया। विनोद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed