{"_id":"5c57df2dbdec224c74120a9e","slug":"two-people-arrested-after-beating-of-a-pac-cop-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के सिपाही को सरे बाजार पीटने वाले दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के सिपाही को सरे बाजार पीटने वाले दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Mon, 04 Feb 2019 12:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार चौराहे पर शनिवार रात पीएसी के सिपाही से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी कुछ और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार रात पीएसी के सिपाही सचिन कुमार से मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इस दौरान सिपाही खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसके बाद भी भीड़ उसे पीटती रही। पूरे मामले की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस अफसरों ने जांच बैठा दी। रविवार को सिपाही सचिन कुमार की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने बताया कि रविवार को फुटेज की मदद से घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारों और अन्य लोगों को फुटेज दिखाकर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास सफल हुआ। दो आरोपियों बलवीर पुत्र महेंद्र और सूर्या लिंबू पुत्र पद्म बहादुर मूल निवासी उत्तराखंड हाल निवासी कबाड़ी बाजार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन