फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties fight after a buggy hits a bike, case filed against six accused

बाइक में बुग्गी की साइड लगने से दो पक्षों में मारपीट, छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Jul 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight after a buggy hits a bike, case filed against six accused
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर में बाइक में बुग्गी से साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित अंकित ने थाने में छह लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित अंकित ने दर्ज मुकदमे में बताया कि शुक्रवार की सुबह वह मां सुरेश के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। घर के समीप पहुंचे तो गांव के ही ज्ञान सिंह ने भैंसा-बुग्गी से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस बात पर विवाद बढ़ गया और ज्ञान सिंह अपने परिवार के लोगों संत कुमार, छोटे, रितिक, नितिन व गोलू के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आ गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित के परिवार के बाबा विष्णु सिंह, चाचा गौरव, भाई मुकुल बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने इन सभी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर बहन आंचल व मां सुरेश के साथ भी मारपीट की। शोर शराब सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो आराेपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed