Meerut: मस्जिद में नमाज के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छह से अधिक लोग घायल
Meerut News : मेरठ के भावनपुर में मस्जिद पर नमाज अदा करने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विस्तार
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्याल स्थित तकिया मस्जिद पर नमाज के दौरान गर्म पानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, तकिया मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नफीस सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे नमाज अदा करने के लिए गए, जहां पर मौजूद जहिर पक्ष के लोगों ने नमाज अदा करने से पूर्व वजू के लिए गर्म पानी लेने का विरोध किया। इस पर जहिर पक्ष की ओर से खालिद, साजिद, फरमान और कलवा ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच नफीस पक्ष की ओर से सानू, कलीम और फैजान भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
यह भी पढ़ें: हाई वोल्टेज ड्रामा: आरोपी राशिद के पास कहां से आए तमंचे, जांच शुरू, कई थानों की पुलिस के छुड़ाए थे पसीने
वहीं, मारपीट के दौरान नफीस, सानू, कलीम, फैजान एवं जाहिर पक्ष से फरमान, शादाब और खालिद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: UP: चीनी मिलों के सामने आ सकता है संकट, घट रही किसानों की दिलचस्पी, कोल्हू पर गन्ना देना समझ रहे मुनासिब