{"_id":"6720070dbe52f98af6029a14","slug":"two-parties-clash-over-fireworks-outside-the-house-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123649-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर के बाहर आतिशबाजी करने को लेकर भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर के बाहर आतिशबाजी करने को लेकर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा में घर के बाहर आतिशबाजी करने को लेकर रविवार रात दो पक्ष भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कसेरूखेड़ा बड़ा बाजार निवासी पिंकी पत्नी मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात घर के बाहर कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। शोर होने की वजह से परेशानी होने पर उन्होंने विरोध किया तो काके और गोल्डी आदि ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी ननद मीनू गंभीर घायल हो गई।
दूसरी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मुदित कुमार मलिक ने बताया कि वह अपने भाई अश्वनी मलिक और बच्चों के साथ सड़क पर पटाखे जला रहे थे। जिस पर पड़ोसी मनोज और उसके बेटे लकी ने पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।