{"_id":"67253e5d976c6b725b0f29f4","slug":"two-parties-clash-over-drinking-dispute-stone-pelting-meerut-news-c-26-1-sal1002-131063-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शराब पीने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शराब पीने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव
Sat, 02 Nov 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
कैराना। शराब पीने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मामला दो संप्रदाय का होने के चलते मोहल्ले में तनाव को देखते हुए लेकर पुलिस तैनात की गई है।
शुक्रवार शाम लगभग छह बजे नगर के मोहल्ला आलकलां में संदीप और कालू पक्ष के लोगों में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए तथा उनमें मारपीट हुई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया, मोहल्लेवासियों में अफरा-तफरी मच गई।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिसबल मौके पर पहुंची तथा स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने संदीप पक्ष के घायल संदीप, कमल, तुषार, दीपक व आकाश को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं, संदीप पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, मामला दो संप्रदाय के बीच होने के चलते दोनों पक्षों के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी के चलते मोहल्ले में पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा मोहल्ले में गश्त की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले में सीओ श्याम सिंह का कहना है कि खाने-पीने को लेकर झगड़ा हुआ है। घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।न