फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two new suspected cases of corona virus have been found in Uttar Pradesh's Baghpat district

कोरोना वायरस के मिले दो और नए संदिग्ध मामले, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, दुबई-पुणे से लौटे थे घर

Tue, 24 Mar 2020 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Mar 2020 07:15 PM IST
सार

यूपी के बागपत जनपद में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। एक युवक दुबई से लौटा, जबकि दूसरा महाराष्ट्र के पुणे से घर आया था।

विज्ञापन
Two new suspected cases of corona virus have been found in Uttar Pradesh's Baghpat district
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। एक युवक दुबई से लौटा, जबकि दूसरा महाराष्ट्र के पुणे से घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अब तक जिले में 57 मामले सामने आ चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां में छह सदस्यों के एक परिवार की क्वारंटीन कर देखरेख की जा रही है।

विज्ञापन


थाना सिंघावली क्षेत्र का एक युवक महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता है। सोमवार को युवक अपने गांव आया था। युवक को बुखार और खांसी थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को युवक के बारे में जानकारी मिली तो टीम गांव पहुंची और युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। युवक का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन रहा बेअसर, मंडी में खूब जमा हुई भीड़, नहीं समझ रहे लोग, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दुबई से लौटे युवक का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन का कहना है कि जिले में एक भी केस पॉजिटिव नहीं है। दो युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, उसका सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed