फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two more arrested from Baghpat in father-son murder case

पिता-पुत्र हत्याकांड: पुलिस ने बागपत से से दो और किए गिरफ्तार, ये बताई हत्या की वजह

Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two more arrested from Baghpat in father-son murder case
शामली : कांधला पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्र की हत्या के मामले के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
मेरठ निवासी पिता-पुत्र हत्याकांड में पुलिस ने बागपत के नंगलाबड़ी गांव से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोपियों को संरक्षण देने और साक्ष्य छिपाने का आरोप है। चार मुख्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल की शाम मेरठ के भूपेंद्र और उसके पुत्र अर्जुन की हत्या कर गांव सल्फा के जंगल में शव फेंक दिए गए थे। इस मामले में भूपेंद्र की मां सुरेश देवी की तहरीर पर मखमूलपुर गांव निवासी सिपाही विक्रांत व उसके भाई अर्जुन, पिता विरेंद्र, साथी मोनू, पत्नी शिवानी और मां मुद्रेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


हत्या की वजह लेनदेन का विवाद बताया था। पुलिस ने आरोपी विक्रांत, अर्जुन, विरेंद्र और मोनू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जबकि दोनों महिलाओं की इस मामले में भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में प्रदीप पुत्र सालिकराम और सुनील पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम नंगलाबडी थाना खेकड़ा जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि प्रदीप फिलहाल गाजियाबाद में रह रहा था। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed