{"_id":"669c5232e321e9eead00b644","slug":"two-month-pregnant-woman-beaten-to-death-meerut-news-c-72-1-mrt1062-118980-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो माह की गर्भवती को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो माह की गर्भवती को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया परेशान करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाने के समर गार्डन में दो माह की गर्भवती सायरा की शनिवार को ससुराल वालों ने पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने आरोपी शौहर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दिल्ली के अलीबाग निवासी यासीन की दो बेटियों सायरा व आसिया का निकाह करीब आठ साल पहले समर गार्डन निवासी जाहिद के बेटों फिरोज व रहीसुद्दीन से हुआ था। सायरा दो माह की गर्भवती थी और उनकी तीन बेटियां भी हैं। लोगों ने बताया कि सायरा का उनकी सास से मनमुटाव चल रहा है। चार दिन पहले सास और ससुराल के अन्य लोग सायरा के मकान पर आए।
आरोपियों ने सायरा से मारपीट की। मृतका की बहन आसिया का आरोप है कि पेट पर लात मारने से सायरा के गर्भपात हो गया और उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बावजूद आरोपी सायरा को अस्पताल लेकर नहीं गए। वह घर में ही तड़पती रही। शनिवार को भी आरोपियों ने सायरा की पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिस वक्त मारपीट की गई सायरा का शौहर काम पर गया हुआ था। शाम पांच बजे आसिया ने सायरा की मौत की सूचना यासीन को दी तो वह रात नौ बजे दिल्ली से मेरठ पहुंचे। यासीन बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सायरा को मृत घोषित कर दिया गया। सायरा की बेटियों का रोकर बुरा हाल है। यासीन ने पति व अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और सायरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना पर सीओ व थानेदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।