फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two miscreants who robbed a woman riding a tempo were caught in six hours

Meerut News: टेंपो सवार महिला से कुंडल लूटने वाले दो बदमाश छह घंटे में दबोचे

Tue, 20 Aug 2024 05:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who robbed a woman riding a tempo were caught in six hours
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंडी के पास टेंपो सवार महिला से कुंडल लूटने के दो बदमाशों को पुलिस ने छह घंटे में मुठभेड़ के बाद दबोच लिए। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों से लूटे गए कुंडल के साथ दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी अनीता त्यागी पत्नी रामभूल त्यागी टेंपो से मेरठ जा रही थी। मंडी के पास बाइक सवार दो बदमाश उनसे कुंडल लूटकर फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी व सर्विलांस टीम की मदद से रात करीब 11 बजे पुलिस ने चिंदौडी पुलिया के पास दोनों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश शुभान निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे बदमाश वासिद निवासी छोटी मस्जिद थाना लोहियानगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से मिली पल्सर बाइक अमरोहा के थाना नौगांव सादात क्षेत्र से चोरी की हुई है। सुभान के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed