फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two miscreants arrested in case of robbery from bike rider in Kanoda

कनौड़ा में बाइक सवार से हुई लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in case of robbery from bike rider in Kanoda
कनौड़ा में बाइक सवार से हुई लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

दौराला। एक सप्ताह पहले कनौड़ा के पास बाइक सवार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किया है।

थाना प्रभारी बृजेश चौहान ने बताया कि 24 जुलाई को मुजफ्फरनगर निवासी मेहंदी हसन बाइक से मेरठ जा रहे थे। कनौड़ा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मेहंदी हसन से बाइक, मोबाइल और हजारों की नकदी लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर ने पुलिस को दो संदिग्धों के नंगली गेट पर खड़े होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बदमाशों ने 24 जुलाई को मेहंदी हसन के साथ लूट की घटना को कबूल किया। बदमाशों की पहचान कुर्बान सहारनपुर और सावेज निवासी गागलहेड़ी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed