फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two miscrant injured in police encounter in Meerut and Muzaffarnagar

आधी रात ताबड़तोड़ मुठभेड़, मेरठ में 25 हजार का तो मुजफ्फरनगर में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल

Mon, 02 Mar 2020 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Mar 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
two miscrant injured in police encounter in Meerut and Muzaffarnagar
meerut police, up police, encounter - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में रविवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश अली पुत्र नईम निवासी घोसी मोहल्ला लालकुर्ती घायल हो गया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


वहीं मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन


मेरठ में सीओ कैंट हरिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र में डी बाबा चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाश जा रहे हैं। एसओ सदर और यूपी 112 पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक से भागने लगे। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश अली घायल हो गया। जबकि दो बदमाश अकरम और नितिन पैदल ही फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लूट को दिया अंजाम
पुलिस फोर्स ने इन बदमाशों की तलाश की। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। सीओ ने बताया कि मौके से एक लूटी हुई बाइक, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में अली ने बताया कि 27 फरवरी को कंपनी गार्डन के पास भारत फाइनेंस कंपनी के सोनू दादरी से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। जिसके बाद तीनों बदमाशों ने लूट का पैसा बांट लिया था।

इसी गैंग ने 15 जनवरी को थापर नगर में व्यापारी सहदेव जैन से 70 हजार की लूट की। पुलिस ने बदमाश के पास से 22 हजार रुपये, दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंचे और मुठभेड़ की एसआे से जानकारी ली।


मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने कुतुबपुर झाल के पास मुठभेड़ के दौरान 15 हज़ार के इनामी बदमाश गुलफाम पुत्र इरशाद निवासी जानसठ को किया गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश लूट के मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed