फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two matches were played on Wednesday in the Durga Singh Football Trophy being held at the Topkhana Football Ground. Chanda Football Club and Meerut Sporting Club won their respective matches.

Meerut News: पीयूष के तीन गोल की बदौलत मेरठ स्पोर्टिंग की शानदार जीत

Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played on Wednesday in the Durga Singh Football Trophy being held at the Topkhana Football Ground. Chanda Football Club and Meerut Sporting Club won their respective matches.
तोपखाना फुटबाल मैदान में चल रही दुर्गा सिंह फुटबाल ट्रॉफी में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें चंदा फुटबाल क्लब और मेरठ स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। मेरठ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से तीन गोल करने वाले पीयूष जीत के हीरो रहे।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मैच एमवाईएफए एफसी व चंदा एफसी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 12वें मिनट में यश के शानदार पास पर चंदा क्लब के वारिस ने अपनी टीम का पहला गोल किया तथा 15वें मिनट में चंदा एफसी के कार्तिक ने दूसरा गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। खेल के 20वें मिनट में 25 गज की दूरी से चंदा एफसी के यश ने शानदार शॉट लगाकर तीसरा गोल किया। पहले हाफ के अंतिम मिनट में वरुण भटनागर ने चौथा गोल करके टीम को 4-0 से आगे कर दिया और टीम को जीत दिलाई। मैच के निर्णायक दानिश अहमद व सह निर्णायक गुरदेव सिंह रहे। न ऑफ द मैच चंदा एफसी के कार्तिक को चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच मेरठ स्पोर्टिंग व एलाइट एफसी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 20वें मिनट में मेरठ स्पोर्टिंग के अश्विनी ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ के 10वें मिनट में पीयूष ने दूसरा गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। मेरठ स्पोर्टिंग के आशीष ने 15वें मिनट में तीसरा और 20वें मिनट में लक्ष्य ने चौथा गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया। खेल के 25वे मिनट में पीयूष ने पांचवा गोल किया। इसके बाद मैच के अंतिम समय में पीयूष ने एक और गोल कर टीम को 6-0 से जीत दिला दी। निर्णायक सुधीर भटनागर व सह निर्णायक आकाश भटनागर व प्रिंस कुमार रहे l मैन ऑफ द मैच मेरठ स्पोर्टिंग एफसी के पीयूष रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त ओलंपियन सतीश यादव और लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों को पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र सिंह उर्फ टीटू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ललित पंत, हरीश ठाकुर, राजेंद्र सिंह रंजन, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव हरीश ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो मैच खेले जाएंगे l पहला मैच जेनेक्स एफसी और एलाइट एफसी व दूसरा मैच अजेक्स एफसी और रज्जन स्पोर्टिंग के बीच खेला जाएगा l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed