फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two man suicide in Baghpat District today, dead body found hanging in hotel room

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, होटल में पंखे से लटका मिला शख्स का शव

Wed, 08 Jan 2020 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jan 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
two man suicide in Baghpat District today, dead body found hanging in hotel room
baghpat police, up police - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बुधवार को अलग अलग क्षेत्रों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें एक घटना छपरौली थानाक्षेत्र में हुई तो दूसरी बड़ौत क्षेत्र में हुई है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बागपत। जिले में आत्महत्या की अलग-अलग दो घटनाएं हुई। यहां छपरौली निवासी सुनील कुमार (35) ने कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

युवक ने एक पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि सुसुराल वाले साली की शादी के लिए उससे पांच लाख रुपये मांगे जा रहे थे, वह नहीं दे पा रहा था। पिछले छह साल से उसे ससुराल वालों की ओर से टॉचर्र किया जा रहा था।

उधर बड़ौत थानाक्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी विनय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनय (36) पुत्र देशवाल देहरादून में रोडी डस्ट का व्यापार करता था। बड़ौत के इंडिका होटल में मंगलवार रात आकर रूक गया।

जहां बुधवार सुबह होटल स्टाफ को उसका शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed