फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two lovers at the police station at Bijnor ate poison, death

यूपी: प्रेमी जोड़े ने थाने में ज़हर खाकर दी जान, करना चाहते थे शादी

Tue, 15 May 2018 11:31 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 15 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Two lovers at the police station at Bijnor ate poison, death
अस्पताल में भर्ती प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने थाने में ज़हर खाकर जान दे दी। वे दोनों एक- दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। गांव तकीपुरा से फरार हुए प्रेमी युगल ने पुलिस के पकड़े जाने पर नूरपुर थाने में जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खा रखी थी। दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। परिजनों की बंदिश से निकलकर दोनों घर से एक साथी के साथ फरार हुए थे। दोनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हैं।  
विज्ञापन

 
नहटौर थाने के गांव तकीपुरा निवासी भूदेव सिंह के 21 साल के पुत्र सुमित का गांव के ही रोहताश की 19 साल की पुत्री अंजलि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा रखी थी। दोनों शादी करना चाहते थे। परिजनों व समाज से दोनों डरे हुए थे। दोनों गांव में गुपचुप तरीके से मिलते रहते थे। रविवार रात दोनों गांव के ही एक साथी अनुज के साथ बाइक से फरार हो गए। सोमवार की सुबह करीब चार बजे नूरपुर में नहटौर चौराहे पर तीनों खड़े थे। पुलिस की फैंटम गाड़ी वहां से गुजरी तो तीनों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सुमित के पिता व अंजलि के पिता से मोबाइल पर अलग-अलग बात की। दोनों के पिता ने पुलिस से कहा कि वह घर से भाग गए हैं। उन्हें रोके रहो। पुलिस तीनों को थाने ले आई। अंजलि का मामा नूरपुर थाने के गांव डेली अहीर में रहते हैं। युवती की मां ने उन्हें थाने भेज दिया। अनुज लघुशंका के बहाने थाने के कार्यालय से बाहर आया तो इस दौरान बैग में छिपाकर रखे जहर को निकालकर सुमित व अंजलि ने खा लिया। प्रेमी युगल के थाने में जहर खाने का पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आनन फानन में पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल ले आई। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों को उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। दोनों को किरतपुर मार्ग स्थित श्री हास्पिटल के आईसीयू में दाखिल करा दिया। एसपी उमेश कुमार सिंह श्री हास्पिटल पहुंचे व घटना की जानकारी ली। अंजलि व सुमित के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोपहर में अंजलि व शाम करीब छह बजे सुमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस दोनों को परिजनों के हवाले करना चाहती थी: एसपी  

Two lovers at the police station at Bijnor ate poison, death
फाइल फोटो

एसपी उमेश कुमार सिंह को प्रेमी युगल के जहर खाने का बेहद दुख है। एसपी के मुताबिक पुलिस दोनों को इस इरादे से थाने लाई थी कि परिजनों के उन्हें हवाले कर दें। उन्हें संदिग्ध हालत में खड़ा देख पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। पुलिस को नहीं मालूम था कि दोनों जहर खा लेंगे।  
 
अंजलि पहले से ही अपने साथ लाई थी जहर 
अंजलि को पहले से ही पकड़े जाने का डर था। वह जहर अपने  बैग में छिपाकर लाई थी। प्रेमी युगल ने पहले से ही तय कर लिया था कि अगर वह पकड़े गए तो जहर खा लेंगे। पुलिस के पकड़े जाने पर दोनों ने जहर खा लिया।  

मुंबई दोस्त के पास जाना चाहता था प्रेमी युगल 
प्रेमी युगल मुंबई भागने के इरादे से गांव से फरार हुआ था। प्रेमी युगल के साथ पकड़े गए गांव के अनुज ने पुलिस को बताया कि सुमित  उसका साथी था। एक अन्य साथी मुंबई में रहता है। उसके पास दोनों भागकर जा रहे थे। दोनों को मुंबई में शादी करने के बाद काम करने का इरादा था। वह दोनों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए आया था।

पुलिस ने नहीं ली थी प्रेमी युगल की तलाशी

Two lovers at the police station at Bijnor ate poison, death
फाइल फोटो

थाने में प्रेमी युगल के जहर खाने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में लेने के बाद  उनकी तलाशी  नहीं ली व उन पर नजर भी नहीं रखी। दोनों ने पुलिस से छोड़ने की कई बार मिन्नते की व अपने बालिग होने के प्रमाणपत्र भी दिखाए पर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने प्रेमी युगल को करीब चार बजे हिरासत में लिया था। उसके बाद उन्हे थाने के ऑफिस में बैठाकर भूल गई। जहर खाने के बाद पुलिस को दोनों की तलाशी लेने की याद आई। अंजलि की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मी को थाने से बुलाया।

पुलिस ने दोनों पर की थी सख्ती 
पुलिस द्वारा प्रेमी युगल के साथ काफी सख्ती की गई थी। ड्यूटी पर तैनात नाइट अफसर पर व उन्हें थाने  लाने वाले पुलिस कर्मियों के पूछताछ के नाम पर काफी सख्त व्यवहार किए जाने की बात सामने आ रही है।
  
दोनों की प्रेम कहानी से थे सब अनजान  
गांव तकीपुरा में दोनों की प्रेम कहानी से गांव वाले अनजान थे। किसी को दोनों की प्रेम कहानी के बारे में मालूम नहीं था। अंजलि बीए की  छात्रा थी।  सुमित हाईस्कूल फेल था। वह बैल्डिंग का काम करता था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। दोनों के गांव में थोड़ी दूरी पर घर है। दोनों का परिवार मजदूरी करता है। हर किसी की जुबान पर गांव में दोनों के ही किस्से रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed