फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two lakh filled regular and private examination forms

दो लाख भरे गए रेग्युलर और प्राइवेट के परीक्षा फार्म

Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two lakh filled regular and private examination forms
दो लाख भरे गए रेग्युलर और प्राइवेट के परीक्षा फार्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में रविवार शाम तक दो लाख के करीब रेग्युलर और प्राइवेट के फार्म भरे जा चुके हैं। चार जनवरी से ऑनलाइन भरे जा रहे परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। 29 जनवरी तक कॉलेजों में फॉर्म का प्रिंट आउट जमा कराना होगा। कॉलेजों द्वारा कैंपस में परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए-एमकॉम के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट पर भरे जा रहे हैं। प्राइवेट में छात्र-छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प भरना पड़ रहा है। 27 जनवरी तक फार्म भरे जाने के बाद विवि फिर इन छात्र-छात्राओं को कॉलेज का अलॉटमेंट करेगा। जिस कॉलेज के नाम अलॉटमेंट पत्र होगा छात्र-छात्राओं को प्रिंट आउट उसी कॉलेज में जाकर जमा करना होगा। रविवार तक रेग्युलर और प्राइवेट दोनों फार्मों की बात करें तो दो लाख के करीब फार्म भर गए हैं। विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर पूरे निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, लेकिन उसने 12वीं या डिग्री की परीक्षा किसी अन्य प्रदेश के अन्य बोर्ड, विवि से की है तो उसको डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाकर देना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसे विशेष शुल्क 5500 रुपये जमा करना होगा। यूपी बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड से 12वीं करने वाले छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफि केट भी परीक्षा फार्म के साथ अलॉट किए गए कॉलेज में जमा करना होगा। माइग्रेशन जमा करते समय छात्र-छात्राएं कॉलेज से उसकी रिसीविंग जरूर ले लें। उसकी फोटोकॉपी भी कराकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed