{"_id":"5eefba298ebc3e431428a75e","slug":"two-injured-in-stone-pelting-and-firing-in-aurangabad-city-news-mrt487549335","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद में पथराव एव फायरिंग में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद में पथराव एव फायरिंग में दो घायल
विज्ञापन
मेरठ। गांव औरंगाबाद में दो पक्षों में मकान के रैंप बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मारपीट कर एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
औरंगाबाद निवासी अत्ते मोहम्मद उर्फ अतिया पुत्र जमशेद अपने मकान के सामने रैंप बनवा रहा था। पड़ोसी वकील एवं शकील ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट एवं पथराव शुरू हो गया। वहीं, कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। एक पक्ष की ओर से सबिदा व फजर मोहम्मद तथा दूसरे पक्ष से महकार घायल हो गए। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सविदा ने छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं, थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि देर रात तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।
वीडियो भी बनाई
दोनों पक्षों में मारपीट एवं पथराव के दौरान कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बना ली। इतना ही नहीं इसे वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस ने वीडियो के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।