{"_id":"698226ebc2556f1907004751","slug":"two-injured-in-a-fight-in-amanullahpur-meerut-news-c-73-1-mct1007-106239-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अमानुल्लाहपुर में मारपीट में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अमानुल्लाहपुर में मारपीट में दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव में रंजिश को लेकर पिता-पुत्र ने घर में घुसकर किसान पर हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए आया युवक भी घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाने में दी तहरीर में अमानुल्लापुर गांव निवासी मोहित पुत्र ओमवीर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व गांव निवासी मांगेराम का मकान खरीदा था। मकान को लेकर उसका पड़ोसी अमित उससे रंजिश रखने लगा। सोमवार को आरोपी अमित, उसका भाई सुमित व पिता ऋषिपाल उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। बीचबचाव करने आए साेनू पुत्र कृष्णपाल के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार के मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।