फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two injured and commotion ensues following stone-pelting over house possession in Shakurnagar.

Meerut News: शकूरनगर में मकान पर कब्जे को लेकर पथराव में दो घायल, हंगामा

Wed, 12 Aug 2026 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two injured and commotion ensues following stone-pelting over house possession in Shakurnagar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शकूरनगर में महिला के साथ एक हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट कर दी। उसके घर पर पथराव भी किया। पथराव में महिला समेत उसके दो परिजन भी घायल हो गए। महिला का आरोप है दबंग उससे जबरन कम कीमत पर मकान खरीदना चाहता है। विरोध करने पर उससे मारपीट व मकान पर जबरन कब्जे का प्रयास कर रहा है।
लिसाड़ी गेट थाने पर महिला ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शकूरनगर निवासी शहाना ने बताया कि कॉलोनी का ही दबंग थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह उससे जबरन मकान कम कीमत पर बेचने का दबाव बना रहा है। उसने इससे इन्कार किया तो आरोपियों ने उसके घर के सामने ईंट रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बताया कि 10 जुलाई को उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। मंगलवार को घर से बाहर आते-जाते उनके साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि बुधवार को उन्होंने घर के सामने रखी ईंट व पत्थर हटाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपने परिजनों के साथ आया और लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोपियों के परिजनों ने छतों से पथराव किया। इसमें शहाना व उसके दो बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed