फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two hours was draped over her son's body

बेटे के शव को लेकर दो घंटे लिपटी रही मां 

Mon, 11 Apr 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 11 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two hours was draped over her son's body
meerut news - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक कलह में पिता और उसके दो मासूम बेटों का जहर खाना परिवार पर कहर बनकर टूटा है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार सुबह छोटे बेटे ने दम तोड़ दिया। पिता और दूसरे पुत्र की हालत अभी नाजुक बनी हुई। बेटे के शव को लेकर मां लक्ष्मी दो घंटे तक लिपटी रही। मां ने बच्चे का शव नहीं छोड़ा। काफी समझाने पर महिला शांत हुई, तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 
विज्ञापन


रोहटा रोड स्थित फाजलपुर के खटीकपुरा निवासी बबलू ने शनिवार को अपने बेटों अजय (5) और कृष्णा (3) को जहर देकर खुद भी खा लिया था। बच्चों को तड़पते देखकर बबलू ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी लक्ष्मी की आंख खुली। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बबलू और उसके दोनों बेटों को मेडिकल में भर्ती कराया। रविवार सुबह 8:45 बजे मेडिकल कॉलेज में कृष्णा की इलाज के दौरान मौत हुई।
विज्ञापन


इस पर लक्ष्मी अपने होश खो बैठी। लक्ष्मी ने अपने लाडले कृष्णा के शव को गोद में उठा लिया। लक्ष्मी दो घंटे तक शव को लेकर लिपटी रही। उसकी हालत देखकर मेडिकल के डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों की भीड़ लग गई। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लक्ष्मी को किसी तरह समझाकर शांत किया। पुलिस ने उसकी गोद से बच्चे के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक बबलू और अजय की हालत अभी गंभीर है। लक्ष्मी का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लाड़ले में जान डाल दो
कृष्णा
के दम तोड़ते मां लक्ष्मी ने आपा खो दिया। वह चिल्लाती रही कि डॉक्टर साहब उनके बेटे में जान डाल दो। वह उसके बिना जिंदा नहीं रह सकती। अब वह अपने परिवार से कभी नहीं लडे़गी। लक्ष्मी की हालत देखकर सबकी आंखें नम हो गई। हर कोई यही उम्मीद कर रहा था कि काश कोई चमत्कार हो जाए और कृष्णा की सांस वापस लौट आए। 


मोहल्ले में छाया मातम
कृष्णा
की मौत की जानकारी लगते ही फाजलपुर के खटीकपुरा मोहल्ले में मातम छा गया। आनन फानन में मोहल्ले के लोग मेडिकल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। देर शाम लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed