{"_id":"6aff32e8b14888a6b3044ce8","slug":"two-groups-of-transgender-individuals-clashed-in-partapur-over-the-territory-for-soliciting-celebratory-offerings-meerut-news-c-72-1-mct1002-163046-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परतापुर में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परतापुर में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बधाई मांगने के इलाके को लेकर शुरू हुआ विवाद बृहस्पतिवार दोपहर मारपीट में बदल गया। परतापुर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरम कॉलोनी स्थित 60 फुटा रोड पर रेलवे रोड और लिसाड़ी गेट के किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। आरोप है कि लिसाड़ी गेट पक्ष के लोगों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। स्कूटी और बाइकों से पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों ने रेलवे रोड के किन्नरों पर हमला बोल दिया। हमले में शाकिरा, अमरीन और रिया घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पिस्टल और तमंचे की बट से उनके सिर और चेहरे पर वार किए।
जानकारी के अनुसार, रेलवे रोड के किन्नरों का एक समूह गुरुवार दोपहर इंद्रापुरम कॉलोनी में बधाई मांगने पहुंचा था। इसी दौरान लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले कुछ अन्य किन्नर भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच लिसाड़ी गेट पक्ष के लोगों ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में स्कूटी और बाइकों से पहुंचे युवकों ने रेलवे रोड के किन्नरों पर हमला कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने रिहान उर्फ काले को गैंग का लीडर बताते हुए काजल, मुस्कान, पायल और सपना समेत अन्य लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल किन्नर अपने साथियों के साथ परतापुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --