{"_id":"6aabf778e90ced628c02b1b8","slug":"two-groups-clashed-over-the-exchange-of-torn-currency-notes-sharp-edged-weapons-were-used-leaving-five-people-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113627-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फटे नोट बदलने को लेकर दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार चले, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फटे नोट बदलने को लेकर दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार चले, पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दबथुवा गांव में बुधवार देर रात फटे नोट बदलने को लेकर दो पक्षों के जमकर संघर्ष हुआ। पिता-पुत्र समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दबथुवा निवासी जितेंद्र पुत्र राजपाल ने सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसने गांव के ही सुनील के माध्यम से खिर्वा निवासी एक व्यक्ति को 52 हजार रुपये में भैंस बेची थी। पशु ले जाने के बाद खरीदार ने रुपये दे दिए थे। बाद में रुपये देखने पर उनमें आठ हजार रुपये के नोट फटे हुए मिले। जितेंद्र ने सुनील पक्ष से फटे नोट बदलवाने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि कई दिनों से उसे टाला जा रहा था।
बुधवार रात इसी बात को लेकर जितेंद्र और सुनील पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
संघर्ष में जितेंद्र, उसके भाई नरेंद्र , भतीजा सौरभ और बेटा जितेंद्र समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नरेंद्र और सौरभ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने सरधना थाने पहुंचकर एक-दूसरे पर मारपीट समेत विभिन्न आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -