{"_id":"6a5bad939d61a9d3730fee61","slug":"two-groups-clashed-over-a-domestic-dispute-a-scuffle-also-broke-out-at-the-police-station-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112998-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घरेलू विवाद में दो पक्ष भिड़े, थाने में भी हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घरेलू विवाद में दो पक्ष भिड़े, थाने में भी हुई हाथापाई
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में मारपीट में घायल युवक। संवाद
- हमले में कई घायल, पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान में शनिवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। मारपीट और धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। शिकायत लेकर सरधना थाने पहुंचे दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में भी भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों को शांत किया और घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया।
पुलिस के अनुसार, शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आयशा की शादी करीब तीन माह पहले सरधना निवासी शाहनवाज से हुई थी। घरेलू बातों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। शनिवार को विवाद फिर बढ़ गया। आयशा का आरोप है कि उसने शुक्रवार रात पति को बाजार से छोले लाने के लिए कहा था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अगले दिन विवाद बढ़ने पर उसने मायके पक्ष को सूचना दी। आरोप है कि समझौता कराने पहुंचे उसके भाई उस्मान और अन्य परिजनों पर ससुराल पक्ष ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में उसका भाई उस्मान, मां महरो सहित कई लोग घायल हो गए।
वहीं, शाहनवाज की मां बिलकिश ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि बहू घर पर भोजन बनाने के बजाय बाहर का खाना मंगाने की जिद करती थी। समझाने पर उसने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया, जिन्होंने उनके परिवार के साथ मारपीट की। उनका दावा है कि उनके परिवार के लोग भी हमले में घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर सरधना थाने पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन ही रही थी कि दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की व हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल कराया। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी मामले में बीते बुधवार को शामली महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था, लेकिन तीन दिन बाद ही विवाद दोबारा भड़क गया।
सरधना क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट, साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।