{"_id":"6ac10930c2a671da940c58e5","slug":"two-groups-clashed-following-a-dispute-between-children-ten-people-were-injured-in-the-ensuing-exchange-of-blows-with-sticks-and-clubs-and-stone-pelting-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106523-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और पथराव में दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और पथराव में दस घायल
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला करने का आरोप, दो घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। समौली गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौच और मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार चलने के साथ पथराव भी हुआ। मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
समौली निवासी इकरामुद्दीन ने दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार को उसके भतीजे रिहान का पड़ोसी शान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शान के परिजन सैयद, साहिल, मुनासिब और सुहेब अपने छह-सात लोगों के साथ उसके घर में घुस आए।
आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरिया और धारदार हथियारों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में फखरुद्दीन, नवाबुद्दीन, समीर, समद, आलम, शोएब, अरमान, नजमा, इकरामुद्दीन आदि परिजन घायल हो गए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर और परिवार के लोगों पर पथराव किया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। चिकित्सकों ने फखरुद्दीन और इकरामुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --