फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups clash over the discharge of dirty dairy water into a public drain; two farmers injured.

Meerut News: सरकारी नाली में डेयरी का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, दो किसान घायल

Wed, 16 Sep 2026 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash over the discharge of dirty dairy water into a public drain; two farmers injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द। थाना जानी क्षेत्र के गांव भूपगढ़ी के जंगल में बुधवार देर शाम पशु डेयरी से निकलने वाले गंदे पानी और गोबर को सरकारी नाली में बहाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो किसान घायल हो गए, जबकि उनकी बाइकें भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं।
भूपगढ़ी निवासी नवीन और अन्य ग्रामीणों के खेत सिसौला गांव के पास स्थित हैं। किसानों के खेतों के पास ही सिसौला निवासी तैमूर की पशु डेयरी है। नवीन सहित एक दर्जन से अधिक किसानों का आरोप है कि तैमूर अपनी डेयरी से निकलने वाला गोबर और गंदा पानी खेतों की तरफ जाने वाली सरकारी नाली में बहा देता है। यह गंदा पानी बहकर किसानों के खेतों में चला जाता है, जिससे उनकी फसलें लगातार खराब हो रही थी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम इसी बात को लेकर किसानों और तैमूर पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष के दौरान भूपगढ़ी निवासी किसान नवीन और वंश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने किसानों की बाइकों में भी तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत डॉक्टरी परीक्षण व उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित किसान नवीन की ओर से जानी थाने में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात की तहरीर दी गई है।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि डेयरी का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed