{"_id":"6a427a2de7c3a0536b060bbc","slug":"two-groups-clash-over-a-feud-two-real-brothers-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112832-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, दो सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, दो सगे भाई घायल
विज्ञापन
सरधना। ईकड़ी गांव में मारपीट में घायल युवक। संवाद
- दोनों पक्षाें ने दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के ईकड़ी गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से दो सगे भाई घायल हो गए।
उजैफ पुत्र साजिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह अपने भाई साहिब के साथ खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। आरोप है कि सोमवार सुबह दोनों भाई नलकूप से नहाकर घर लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार और लोहे के पंच से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गए। परिजन दोनों घायलों को लेकर थाने पहुंचे और नामजद तहरीर दी।
दूसरे पक्ष से अभिषेक पुत्र अरविंद ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर के बाहर बैठकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस सतर्क है।