{"_id":"62e0438c222f7f4bae1394a7","slug":"two-friends-fight-near-shoprix-police-challaned-meerut-news-mrt598612231","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉप्रिक्स के पास दो दोस्तों में मारपीट, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉप्रिक्स के पास दो दोस्तों में मारपीट, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉप्रिक्स के पास दो दोस्तों में मारपीट, पुलिस ने किया चालान
- कमेटी के पैसे डालने को लेकर चल रहा है दोनों के बीच विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शॉप्रिक्स मॉल के पास कमेटी के पैसों के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार सुपरटेक पामग्रीन निवासी परम और विशेष जैन दोनों मित्र हैं। सदर बाजार निवासी एक व्यापारी के यहां परम ने विशेष की कमेटी डलवाई थी। कमेटी के पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार देर रात दोनों आपस में टकरा गए। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। परम का आरोप है कि विशेष ने उसे अपनी गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया था। विशेष का आरोप है कि गाड़ी से उतार रहा था। जिसके चलते परम ने अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा का कहना है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।