{"_id":"672942d16ef3747a260974a4","slug":"two-families-clash-over-12-yards-land-dispute-stone-pelting-and-firing-meerut-news-c-72-1-smrt1019-123895-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 12 गज जमीन के विवाद में दो परिवार भिड़े, पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 12 गज जमीन के विवाद में दो परिवार भिड़े, पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में 12 गज जमीन के लिए दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नरहेड़ा गांव निवासी अरशद ने बताया कि कई माह पहले जमीन के लिए तीन लाख पचास हजार रुपए पड़ोस में रहने वाले चाचा आशु को दिए थे। सोमवार दोपहर जमीन को लेकर पंचायत चल रही थी। इस दौरान एक पक्ष के अरशद, दानिश, सादिक, वामिक और दूसरे पक्ष से आशु, अयान, हमजा, नरगिस पत्नी आसू के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से पथराव किया गया। हवाई फायरिंग भी की गई।
बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की। लोहिया नगर इंस्पेक्टर विष्णु कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।