फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two DJ setups and a massive Kanwar stopped for exceeding standard height and width limits; heated arguments ensued.

Meerut News: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई पर रोके दो डीजे और विशाल कांवड़, नोकझोंक

Fri, 07 Aug 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Two DJ setups and a massive Kanwar stopped for exceeding standard height and width limits; heated arguments ensued.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम(मेरठ )। दिल्ली-दून हाईवे स्थित मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को पुलिस कैंप पर बुलंदशहर जा रहे दो बड़े डीजे और विशाल कांवड़ को निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई और चौड़ाई होने पर रोक लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांवड़ियों की पुलिसकर्मियों से करीब एक घंटे तक नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने डीजे के अतिरिक्त हिस्से को उतरवाया। निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के बाद ही कांवड़ और डीजे को आगे रवाना किया गया।
मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बनाए गए पुलिस कैंप पर शुक्रवार को पुलिस टीम वाहनों और कांवड़ों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बुलंदशहर जा रहे दो बड़े डीजे और विशाल कांवड़ को रोककर उनकी ऊंचाई और चौड़ाई की नाप कराई गई। जांच में ऊंचाई 12 फीट से अधिक और चौड़ाई 10 फीट से ज्यादा मिली। मौके पर तैनात दिवसाधिकारी दरोगा मुन्नेश कुमार सिंह ने कांवड़ियों को शासन की गाइडलाइन और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई और चौड़ाई वाले डीजे व कांवड़ को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद कांवड़ियों ने डीजे पर 12 फीट से ऊपर रखे बाक्स और अन्य सामान को उतरवा दिया। डीजे और कांवड़ को 12 फीट ऊंचाई और 10 फीट चौड़ाई के मानक में किया गया। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ियों को बुलंदशहर के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed