फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two dies in car accident at Bijnor and Police is investigating the case

हादसा: कार-बस की जबरदस्त भिड़ंत, समधी-समधन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 30 Mar 2019 08:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Mar 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Two dies in car accident at Bijnor and Police is investigating the case
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में टनकपुर डिपो की बस और कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो कार सवार लोगों की मौत हो गई। दोनों का आपस में समधी और समधन का रिश्ता था। यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुआ।  

विज्ञापन


गणेश प्रसाद बहुगुणा (58) अपनी समधन ममता डोभाल (52) को रुद्रपुर से देहरादून लेकर जा रहा थे। धामपुर में हबीबवाला गांव के पास हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही टनकपुर डिपो की बस उनकी कार से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों पुलिस विभाग में नौकरी करते थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र नितिन कुमार बहुगुणा ने पुलिस में हादसे की रिपोर्ट कायम करा दी है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल सुधीर पाल धामा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट काशीपुर थाने में तैनात दरोगा, मृतक के पुत्र नितिन कुमार बहुगुणा ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके पिता गणेश प्रसाद बहुगुणा पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल और उसकी सास ममता डोभाल पत्नी स्व. जनार्दन प्रसाद डोभाल गुजरोवाला चौक श्यामपुर देहरादून भी पुलिस विभाग में सिपाही थीं। पिता, सास के साथ शुक्रवार देर रात रुद्रपुर से जब देहरादून कार से जा रहे थे तो धामपुर थाना क्षेत्र में गांव हबीबवाला के पास हाईवे-74 पर सामने से तेज गति से आ रही टनकपुर डिपो की बस और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके पिता और सास की मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही घटना की सूचना 100 डायल पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों के शवों को वहां से उठाकर सरकारी अस्पताल में भेजा। मृतक गणेश प्रसाद बहुगुणा पुत्र मोतीराम बहुगुणा रुद्रपुर में श्याम बिहार कॉलोनी भूरारानी में परिवार के साथ रहते थे। घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे करीब रात्रि एक बजे हुआ। मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और बस चालक को  गिरफ्तार कर लिया है। चालक मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी प्रताप सिंह है। हादसे के दौरान बस में करीब 25 सवारियां सवार थीं। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed