फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two died and one injured in road accident at Saharanpur

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, देवर-भाभी की मौत, मातम में बदली परिवार की खुशियां

Fri, 06 Nov 2020 07:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Nov 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Two died and one injured in road accident at Saharanpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के शाकंभरी में मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार देवर-भाभी सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से उतर गया और उनकी मौत हो गई। वहीं दो साल का बच्चा और उसके पिता घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन ग्रामीणों के हंगामे के चलते पुलिस काफी देर तक शवों को नहीं उठा सकी। सीओ विजयपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की शाम करीब चार बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र में नौगांवा के पास हुआ। गांव जैतपुर कलां निवासी शहजाद व तनवीर पुत्रगण जमशैद व शाइना पत्नी शहजाद, उनका डेढ़ वर्षीय बेटा शायान थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नौगांवा समसपुर में शादी समारोह में गए थे। लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तनवीर (18) और उसकी भाभी शाइना (21) सड़क पर गिर गए, जिन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शहजाद और उसका पुत्र शायान गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं हादसे की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को पकड़ लिया। इसी बीच थाना मिर्जापुर एवं बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खातों से रुपये उड़ाने वाला गिरोह दबोचा, सरगना उमर समेत पांच गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे निशाना

इसके बाद शवों को उठवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ विजयपाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों को समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। 

उधर, कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed