{"_id":"5fa5329a0a004006d211d01e","slug":"up-crime-news-a-gang-has-busted-and-five-accused-arrested-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खातों से रुपये उड़ाने वाला गिरोह दबोचा, सरगना उमर समेत पांच गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खातों से रुपये उड़ाने वाला गिरोह दबोचा, सरगना उमर समेत पांच गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे निशाना
Fri, 06 Nov 2020 07:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को एक गिरोह का खुलासा हुआ है। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) में फिंगर प्रिंट क्लोनिंग के जरिये सेंधमारी कर खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह को साइबर सेल पुलिस ने दबोच लिया। गिरोह का सरगना मुरादाबाद का उमर है। उसके इशारे पर आधार कार्ड और अंगूठे के निशान गिरोह के सदस्य जुटाते थे। मोबाइल पर एक-दूसरे से संपर्क कर गिरोह चल रहा था। एक आरोपी बंधन बैंक दिल्ली में कर्मचारी है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बसा टीकरी गांव निवासी शिव कुमार के खाते से पिछले दिनों 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित की जानकारी पर साइबर सेल ने जांच शुरू की। शुक्रवार को बसा टीकरी गांव से नितिन, विकास, वाजिद के अलावा मीतली मार्ग से मुरादाबाद के महमूदपुर माफी निवासी उमर और संभल के मोहल्ला ठेर निवासी पराग गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना उमर है। वाजिद दिल्ली में बंधन बैंक में कर्मचारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरोह किसी व्यक्ति के आधार कार्ड की छाया प्रति और किसी कागज पर बहाने से अंगूठे का निशान ले लेता था। इसके बाद मशीन के जरिये अंगूठे का क्लोन तैयार किया जाता था। क्लोन तैयार होने पर आधार इनेबल सिस्टम के जरिये उमर संबंधित व्यक्ति के खाते से रुपये निकाल लेता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत में हादसा, दो बसों की आपस में भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखिए तस्वीरें
एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि कितने लोगों को गिरोह ने निशाना बनाया है, इसकी जांच की जा रही है। जिले में दर्ज होने वाला इस तरह का यह पहला मामला है। एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने साइबर सेल टीम की सराहना की। सर्विलांस प्रभारी नितिन पांडेय, कांस्टेबल रक्षित कुमार और ललित मोरल ने इस केस पर काम किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/