{"_id":"5ebd012c70c7150983711dff","slug":"two-deaths-reported-in-meerut-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना संक्रमण से दो और मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना संक्रमण से दो और मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम
Thu, 14 May 2020 02:04 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 14 May 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। आज मरने वालों में ईश्वरपूरी की फूल मंडी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग थे, जिनका 11 मई से लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
रात दो बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं दूसरा मृतक अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक है, जिसे एक मई को दिल्ली रेफर किया गया था। वह लोकनायक अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें मौत की जानकारी हुई। उनका आरोप है कि युवक की मौत 10 मई को ही हो गई थी, इसके बावजूद न तो उन्हें जानकारी दी गई और न ही मेरठ के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की तरफ से कुछ बताया गया।
विज्ञापन
युवक के परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले से ही मौत की आशंकी थी। तीन दिन से वे युवक से फोन पर बात नहीं कर पा रहे थे। शहर विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को प्रमुख सचिव से भी इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शव को दिल्ली से मेरठ लाने की अनुमति भी नहीं मिल रही है।