फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: two deaths due to corona virus

मेरठ में कोरोना से दो लोगों की मौत, एक महिला में संक्रमण की पुष्टि, कल 6880 योद्धाओं का होगा टीकाकरण

Wed, 17 Feb 2021 01:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: two deaths due to corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक नया मरीज मिला है। मृतकों में 65 वर्षीय व्यक्ति पल्लवपुरम के रहने वाले थे, सुभारती अस्पताल में उनकी मौत हुई है। वहीं 45 साल के एक व्यक्ति बुलंदशहर के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु मेडिकल कॉलेज में हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार को 4208 सैंपलों की जांच में 24 साल का एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। वह मोदीपुरम की रहने वाली हैं। इस तरह अब तक 21325 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 16 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 20772 लोगों की लोगों की छुट्टी हो चुकी है और अब तक 407 लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना के मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है, लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। सैंपलों की भी बड़ी संख्या में पहले ही की तरह जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: किसानों ने पांच हजार करोड़ की बेची फसल, फिर भी नहीं उतरा बैंकों का कर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण मार्च में संभव
50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण अगले महीने यानी मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा। इन लोगों की सूची तैयार कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि संभावना है कि सीएचसी और पीएचसी स्तर पर ही ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई जाए, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। जिले में करीब पांच लाख 64 हजार ऐसे लोग दायरे में आएंगे।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की अवलोकन रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जांच में कई लोग निकले बीमार

कल 6880 कोरोना योद्धाओं का होगा टीकाकरण
अब फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण चल रहा है। गुरुवार को 6880 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण होगा। इसके लिए 25 स्थानों पर 48 सत्र बनाए गए हैं। इसके साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का फेज पूरा हो जाएगा। इसके बाद इनका 22 फरवरी को मॉपअप राउंड होगा, जिसमें बचे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण बढ़ाने के लिए लाभार्थियों को मैसेज भेज दिए गए हैं, ताकि कोई यह बहाना ना कर सके कि उसे मैसेज नहीं मिला है। हालांकि टीकाकरण काफी कम हो रहा है इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सीएमओ का कहना है कि है संबंधित विभागों के अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed