फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two days of heavy storm and rain expected

रात में झूमकर बरसे बदरा, 48 घंटे तक ऐसे ही रहेगा मौसम

Fri, 06 Mar 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two days of heavy storm and rain expected
मोदीपुरम। फरवरी के बाद मार्च में भी मौसम बिगड़ रहा है। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश रातभर रुक-रुककर होती रही। दिन में भी मौसम का मिला-जुला असर रहा। कभी बारिश तो कभी धूप ने अपना असर दिखाया। अभी 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में बारिश और आंधी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से वेस्ट यूपी में फिर से बारिश शुरू हो गई। बुधवार रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार को भी कभी धूप निकली तो कभी बारिश हुई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 9.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह पर होर्डिगस भी उड़ गए और बैनर भी फट गए। रात में हवा की रफ्तार 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रही। हवा से शहर का एक्यूआई भी गिर गया, जो 66 रिकॉर्ड किया गया। वहीं तेज हवा से गेहूं की अगेती फसल भी गिर गई है। साथ ही आलू की खोदाई भी रुक गई है। बारिश और आंधी के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ओले गिरने की आशंका
दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और रात का तापमान दो डिग्री ज्यादा था। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के असर से वेस्ट यूपी में अभी 24 से 48 घंटे तक बारिश और आंधी के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते है। 7 मार्च तक मौसम ऐसे ही रहेगा। - डॉ. एन सुभाष मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed