फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two days close market in meerut

बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण : मेरठ में दो दिन दिखेगा बंदी का असर, मास्क न पहनने वालों पर होगी सख्ती

Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
two days close market in meerut
weekend Lockdown in meerut - फोटो : amar ujala

प्रदेश में कोरोना के संक्रमण बेकाबू होता देख रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू कर दी गई है। इस दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं को भी स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल और जिला मुख्यालय पर शासन के निर्देश पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर में सोमवार को स्थानीय साप्ताहिक बंदी प्रभावी रहेगी। शहर के बाजारों में व्यापार संघों ने इस बारे में बाजारों में लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बंदी के दौरान शहर में सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान तेज करने की मांग भी प्रशासन से की है।
विज्ञापन


इस तरह अब रविवार और सोमवार को बाजारों में बंदी का असर नजर आएगा। सोमवार को पहले से ही शहर के 70 फीसदी से अधिक बाजार बंद रहते हैं। इस दौरान स्वच्छता, सेनिटाइजेशन और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में रविवार को ओपीडी सेवाओं को भी रविवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, पहली बार बिना मास्क मिलने पर एक हजार और दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

शहर में कोटला, सदर, बेगमपुल आदि व्यापार संघों ने शासनादेश के संबंध में शुक्रवार दोपहर से ही व्यापारियों और ग्राहकों को जागरूक करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों और अन्य लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं।


संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि यह बंदी तभी ज्यादा सफल होगी जब इस अवधि में बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक सैनिटाइजेशन हो और सफाई हो। सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा कि शासनादेश का व्यापारी पालन करेंगे। बीमारी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सभी के लिए प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed