{"_id":"6345d52b4865d139b9551f8c","slug":"two-crooks-who-robbed-the-chain-from-the-businessman-s-wife-caught-meerut-news-mrt6091699126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: व्यापारी की पत्नी से चेन लूटने वाले दो बदमाश दबोचे, पूछताछ में खोले कई घटनाओं के राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: व्यापारी की पत्नी से चेन लूटने वाले दो बदमाश दबोचे, पूछताछ में खोले कई घटनाओं के राज
Wed, 12 Oct 2022 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:00 PM IST
सार
लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को दबोचा गया है। दोनों ने पूछताछ में वारदातों के कई राज खोले हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज में व्यापारी अशोक जिंदल की पत्नी मंजू से चेन लूटने वाले दो बदमाश लिसाड़ी गेट क्वार्टर वाली गली निवासी आदिल और कंकरखेड़ा नंगलाताशी निवासी चांद को सदर बाजार और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जागृति विहार सहित कई अन्य क्षेत्रों में ऐसी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दो चेन और सात हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह आरोपी पहले भी जानलेवा हमले सहित अन्य मामले में कंकरखेड़ा और सहारनपुर में कोतवाली थाने से जेल भेजे जा चुके हैं। गैंगस्टर एक्ट में भी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि 11 सितंबर की सुबह मंजू जिंदल स्कूटी से फल खरीदने के लिए जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे चेन लूट ली थी। सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
पुलिस के मुताबिक, दो अगस्त को जागृति विहार सेक्टर चार में एक महिला से बदमाशों ने चेन लूटी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। दीपक किराना स्टोर सेक्टर दो जागृति विहार से बाइक चोरी की गई थी। इसे कंकरखेड़ा में बेच दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आदिल और चांद ने कई जगह वारदात को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें