फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two criminals who were running away after looting purse and mobile were hit by a car and killed.

Meerut News: पर्स-मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को कार से टक्कर मारकर गिराया

Mon, 11 Nov 2024 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who were running away after looting purse and mobile were hit by a car and killed.
मेरठ। गढ़ रोड पर राम पूर्णा गैस एजेंसी के सामने रविवार शाम दो बेटियाें संग ऑटो से जा रही मोरीपाड़ा निवासी प्रियंका रस्तोगी से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स और मोबाइल लूट लिया। वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने बदमाशों बाइक पर टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। आरोपी बाइक, पर्स और मोबाइल छोड़कर मौके से फरार हो गए। नौचंदी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा निवासी प्रियंका रस्तोगी रविवार शाम जागृति विहार गईं थीं। उनके साथ उनकी दो बेटियां साक्षी और नव्या भी थीं। मेडिकल से तीनों टेंपो में सवार हो गईं। नई सड़क पार करते ही ऑटो में बैठी प्रियंका चालक को देने के लिए अपने पर्स से पैसे निकालने लगीं। जिस हाथ से पर्स पकड़ा था, उसी में दो मोबाइल भी थे। अचानक पीछे से काली स्प्लेंडर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर प्रियंका के हाथ से मोबाइल व पर्स छीन लिया और भागने लगे।
विज्ञापन

महिला व अन्य सवारियों ने शोर मचा दिया। टेंपो चालक शोर मचाकर पीछा करने लगा। तभी पीछे से आ रहे सफेद रंग की वरना कार सवार के चालक ने लुटेरों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। लेकिन जब तक लोग व कार सवार आरोपियों को पकड़ते बदमाश पैदल ही भाग गए। लोगों ने दोनों मोबाइल और पर्स उठाकर प्रियंका को सौंप दिए। नौचंदी थाना पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि नौचंदी पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों को चिंहित करने के लिए टीम को लगाया गया है।


चेकिंग अभियान के बावजूद बदमाशों के हौंसले बुलंद
आलाधिकारियों के आदेश पर पूरे शहर में शाम को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कार सवार साहस और समझदारी दिखाकर बाइक में टक्कर नहीं मारता तो बदमाश सामान भी लूटकर ले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed