फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two criminals who robbed a jeweler were caught.

Meerut News: सराफ से लूट करने वाले दो बदमाश पकड़े

Sat, 09 May 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who robbed a jeweler were caught.
- मुठभेड़ के दौरान दोनों गोली लगने से हुए घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित भावनपुर थाना के हसनपुर कदीम पुलिस चौकी के पास से सराफा व्यापारी गौरव वर्मा से साढ़े चार लाख के सोने चांदी के जेवर से भरे बैग लुटने वाले दो बदमाशों को भावनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपने एक अन्य साथी का नाम बताया है। उसे तलाश किया जा रहा है।
थाना ब्रह्मपुरी कॉलोनी के मास्टर कॉलोनी गली नंबर सात निवासी गौरव वर्मा पुत्र रामगोपाल वर्मा पेशे से मुंडाली थाना के हसनपुर कला में ओम ज्वेलर्स के नाम दुकान करता है। 22 अप्रैल को गौरव वर्मा अपने घर से बाजार में काम करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपनी दुकान पर जा रहा था। जब वह गढ़ रोड स्थित हसनपुर कदीम पुलिस चौकी से मात्र सौ डेढ़ सौ मीटर दूर पर था, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश उसकी बाइक के बराबर में आए और उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया और तमंचे के बल पर उससे बैग छीन कर फरार हो गए थे। इस बारे में सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से लूट की फिराक में तीन बाइक सवारों के होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने कुछ समय बाद बाइक से आते तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं बताए आरोपियों के नाम
पुलिस ने मुठभेड़ के घायल होने के बावजूद गिरफ्तार आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए। साथियों की गिरफ्तारी की सूचना पर आरोपी भाग सकता है। इसलिए पकड़े गए आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि पुलिस का यह तर्क गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed