{"_id":"5ee7dbeddf1ff97a1b76bfa9","slug":"two-criminal-injured-in-police-encounter-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी, तमंचा, लूटा हुआ पर्स-मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी, तमंचा, लूटा हुआ पर्स-मोबाइल बरामद
Tue, 16 Jun 2020 02:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
कंकरखेड़ा पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा पुलिस टीम के साथ खिरवा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने गोलियां चला दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो युवकों के पैर में गोली लगी। घायलों आरोपियों की पहचान सरताज निवासी खता रोड माधवपुरम ब्रह्मपुरी और जुबेर निवासी गांधी नगर दिल्ली को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह बदमाश काफी दिनों से मोबाइल, चेन आदि की लूट और छिनौती कर रहे थे। मोबाइल लूटकर इरफान और इमरान निवासी लिसाड़ीगेट को बेचते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से जानकारी जुटाने के बाद इरफान और इमरान की तलाश पर लिसाड़ी गेट में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। आरोपियों से एक तमंचा लूटा हुआ मोबाइल और एक पर्स भी बरामद हुआ।