रंगरेलियां मनाते आपत्तिजनक हालत में पकड़े दो जोड़े, कोर्ट ने जेल भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिले के बड़ौत में एक मकान से पुलिस ने दो जोड़ों को रंगरेलियां मनाते हुए आपत्तिजनक हालत दबोचा। पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी कि पिछले काफी दिनों से मकान में संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही हो रही है। पुलिस ने छापेमारी की तो यहां एक दिव्यांग महिला समेत दो जोड़े मिले। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को यह भी शिकायत मिली है कि एक आरोपी शिक्षक और दूसरा ग्राम सचिव है। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि जांच की जा रही है
इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजा। सीओ रामानंद कुशवाहा को रविवार को शिकायत मिली बिनौली रोड स्थित न्यू राम नगर में अवैध देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ संबंधित मकान में छापा मारा तो वहां दो महिला और दो पुरुष मिले।
पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां, छह दबोचे
सीओ ने की घंटों पूछताछ
पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई और उनसे सीओ ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ में जानकारी मिली मोहल्ले में काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। सीओ ने बताया पकड़े गए लोगों में सतेंद्र निवासी एलम जनपद शामली, संजीव निवासी खामपुर के रहने वाले हैं। जबकि पकड़ी गई महिला मेरठ जनपद की रहने वाली है और हाल में वे लोनी जनपद गाजियाबाद में रह रही है। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने दोनों महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को चारों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजा।
सूत्रों के अनुसार सेक्स रैकेट के पकड़े जाने पर पूरी रात नेताओं की सिफारिश पुलिस पर आती रही, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कुछ भी करने से इंकार कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/