{"_id":"613135a28ebc3eb62314e23b","slug":"two-core-gst-scam-traced-by-team-meerut-news-mrt554516813","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में पकड़ी जीएसटी चोरी, दो करोड़ रुपये का कराया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में पकड़ी जीएसटी चोरी, दो करोड़ रुपये का कराया भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में पकड़ी जीएसटी चोरी, दो करोड़ रुपये का भुगतान कराया
मेरठ। गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की मेरठ आंचिलक इकाई ने बरेली स्थित एक प्रतिष्ठित नमकीन निर्माता कंपनी की फैक्टरी पर छापा मारा। मौके पर दो करोड़ रुपये की जीएसटी का भुगतान कराया गया।
सर्च अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कंपनी ने नमकीन को गलत वर्ग में वर्गीकृत करके कम जीएसटी का भुगतान किया। इस तरह कंपनी ने पांच करोड़ रुपये से अधिक का कर अपवंचन किया गया।
डीजीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि नमकीन पर जीएसटी की दर 5 एवं 12 प्रतिशत है। यह कंपनी अपनी नमकीन को पांच फीसदी की जीएसटी की दर पर निकाल रही थी, जबकि उन्हें यही नमकीन 12 प्रतिशत पर निकालनी थी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बयान भी दर्ज किए जिसमें कम्पनी के निदेशक ने अपनी गलती को स्वीकार किया और मौके पर ही दो करोड़ रुपये जीएसटी का भुगतान चालान के माध्यम से किया।