फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two caught taunted to the student

छात्रा से छींटाकशी करते दो मनचले पकड़े

Tue, 06 Aug 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
two caught taunted to the student
छात्रा छींटाकशी करते दो मनचले पकड़े
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
परिजनों के अनुसार उनकी पुत्री 12 वीं की छात्रा है जो स्कूल के बाद पास के गांव में ट्यूशन जाती है। बताया कि बाइक सवार तीन युवक पिछले कई दिनों से छात्रा पर छींटाकशी कर रहे थ। जिसकी शिकायत छात्रा ने पुलिस से की। शिकायत पर सोमवार को सादा वर्दी में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी मनचले भी मौके पर पहुंचे। ट्यूशन के बाद छात्रा स्कूटी से घर जाने लगी। युवकों ने छात्रा का पीछा करते हुए छींटाकशी शुरू कर दी। तभी बाइक पर पीछे चल रहे पुलिसकर्मियों ने मनचलों को पकड़ लिया। इसी बीच एक आरोपी जंगल में फरार हो गया। जबकि दो को पकड़ लिया गया। दोनों को थाने लाया गया। रोहटा थाना प्रभारी धनवीर सिंह के मुताबिक छात्रा के परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed